दिल्ली में फर्जी डिजिटल गिरफ्तारी की धमकी देकर लोगों के साथ ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट: रवि डालमिया
उत्तर पूर्वी दिल्ली की साइबर पुलिस टीम ने फर्जी डिजिटल गिरफ्तारी की धमकी देकर लोगों के साथ ठगी करने वाले 3 को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के गोपालगंज निवासी राजू,सिवान निवासी गुड्डू कुमार और पप्पू कुमार के तौर पर हुई है. शिकायतकर्ता रामदास ने बताया कि उनकी पत्नी को व्हाट्सएप नंबर पर कॉल करके आरोपियों ने कहा कि उसके पति को रेप केस में गिरफ्तार किया गया है, उसे छुड़ाने के लिए पैसे भेजने होंगे. धमकी और घबराहट के चलते महिला ने 2,10,000 रूपये महिला ट्रांसफर कर दिये. बाद में स्कैम का पता लगा.


