Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने चीनी माझा बचने के आरोप में एक युवक को गीता कॉलोनी से किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने चीनी माझा बचने के आरोप में एक युवक को गीता कॉलोनी से किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिला की गीता कॉलोनी थाना पुलिस की टीम ने चीनी माझा बचने के आरोप में एक युवक को गीता कॉलोनी इलाके से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से 7 रीलें चीनी माझा और एक स्कूटी बरामद हुआ है। शाहदरा जिला के डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीष पांडे के तौर पर हुई है। डीसीपी ने बताया कि गीता कॉलोनी थाना के एसएचओ सत्यवान की देखरेख में गीता कॉलोनी पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान स्कूटी से चीनी माझा लेकर जा रहे थे।पुलिस ने मनीष पांडे नाम के युवक को गिरफ्तार किया है मनीष पांडे ने पूछताछ में बताया है कि वह लाल किला इलाके से चीनी माझा खरीदा था और उसे इलाके में बेचने के लिए जा रहा था।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img