किन्नरों ने कोतवाली का घेराव कर किया हंगामा

अमर सैनी
नोएडा।जेवर क्षेत्र में रहने वाले किन्नरों ने एक अन्य किन्नर पर अपनी संपत्ति पर अवैध कब्जा कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शिकायत के बाद में पुलिस द्वारा कई दिन तक कार्रवाई नहीं की गई। जिसके चलते रविवार को किन्नरों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। बाद में पुलिस ने सभी को आश्वासन देकर वापस भेज दिया।

किन्नर शालू, हिना, लता, पूजा और कशिश समेत करीना पुलिस को की शिकायत में कहा है कि एक स्थानीय व्यक्ति कई साल पहले उनकी टीम में आकर शामिल हो गया था। उनका आरोप है कि वह किन्नर नहीं है। उसके बाद आरोपी ने उनकी टीम में शामिल होकर उनकी संपत्ति पर भी कब्जा कर लिया है। साथ ही सभी को उनके मकान से भगाकर स्वयं रहना चाहता है। आरोपी द्वारा कई दिन पहले सभी के साथ मारपीट की गई है। विरोध करने पर सभी को जान से मारने की धमकी दी है।आरोप है कि कई दिन पहले इस मामले में शिकायत की गई थी। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद उन्होंने रविवार को पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। किन्नरों का आरोप है कि नकली किन्नर जबरदस्ती उनसे भीख मंगवाता है। जो वहां से मिले गए पैसे को खुद रख लेता है। विरोध करने पर आरोपी उनके साथ मारपीट करता रहता है। जिसकी वजह से वह काफी परेशान है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। जिसके कारण पुलिस के प्रति भी किन्नरों में काफी रोष है। कोतवाली पहुंचकर करीब 1 घंटे तक वहां पर जमकर हंगामा किया। पुलिस का कहना है कि शिकायत ले ली गई है। जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img