Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Noida Airport: नोएडा में पीएम रैली के लिए विधायक ने तेज किया जनसंपर्क अभियान

Noida Airport: नोएडा में पीएम रैली के लिए विधायक ने तेज किया जनसंपर्क अभियान

नोएडा। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के प्रस्तावित उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए अपने जनसंपर्क अभियान को पूरी गति दे दी है। यह एयरपोर्ट जल्द ही प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उद्घाटित किया जाएगा, जिसे लेकर क्षेत्र में व्यापक उत्साह देखने को मिल रहा है।

सोमवार से शुरू हुए इस अभियान के दौरान विधायक धीरेंद्र सिंह ने ग्राम रामपुर बांगर, रामनेर और बनवारीपुर का दौरा किया। ग्रामीणों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि यह अवसर पूरे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है। जेवर में बनने वाला यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का विशाल एयरपोर्ट न केवल जिले बल्कि पूरे प्रदेश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के संचालन से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर खुलेंगे, युवाओं के सपनों को नई दिशा मिलेगी और स्थानीय विकास कार्यों को अभूतपूर्व गति मिलेगी।

विधायक सिंह ने ग्रामीणों के उत्साह और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि जेवर अब विकास के नए अध्याय की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री की यह रैली क्षेत्रवासियों की एकजुटता और सहभागिता का प्रतीक बनेगी। ग्रामीणों ने भी बड़े उत्साह के साथ रैली में शामिल होने और इसे सफल बनाने का आश्वासन दिया, जिससे यह कार्यक्रम क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें