Greater Noida Accident: दलेलगढ़ में मंदिर के पास गड्ढे में डूबा तीन साल का मासूम, लापरवाही पर उठे सवाल

Greater Noida Accident: दलेलगढ़ में मंदिर के पास गड्ढे में डूबा तीन साल का मासूम, लापरवाही पर उठे सवाल

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के दलेलगढ़ गांव में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर के पास सरकारी जमीन पर बने गहरे गड्ढे में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है, जबकि ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अनिल की बेटी अंजलि अपने तीन वर्षीय बेटे देवांश और बेटी के साथ कुछ दिन पहले सिकंदराबाद (बुलंदशहर) से मायके आई थीं। रविवार को घर के पास मंदिर में भंडारे का आयोजन चल रहा था। परिवार के सदस्य बच्चों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान खेलते-खेलते मासूम देवांश पास ही सरकारी जमीन पर बने गहरे गड्ढे में भरे पानी में गिर गया।

कुछ समय तक बच्चा नजर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान देवांश गड्ढे के पानी में मिला। परिजन उसे तुरंत बाहर निकालकर अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस हादसे से परिवार गहरे सदमे में है।

ग्रामीण अमित भाटी का आरोप है कि 4 जनवरी को ही इस गड्ढे में जलभराव की शिकायत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img