Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida metro extension: सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो विस्तार को मंजूरी, विकास को मिलेगी नई रफ्तार: पंकज सिंह

Noida metro extension
Noida metro extension

Noida metro extension: सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो विस्तार को मंजूरी, विकास को मिलेगी नई रफ्तार: पंकज सिंह

नोएडा में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार को बड़ी स्वीकृति मिल गई है। सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन तक 11.56 किलोमीटर लंबे नए मेट्रो कॉरिडोर को केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने पर विधायक पंकज सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना शहर के समग्र विकास को नई गति देगी। उन्होंने इसे नोएडा और ग्रेटर नोएडा की कनेक्टिविटी के लिए ऐतिहासिक कदम बताया।

प्रस्तावित कॉरिडोर पर कुल आठ एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। इस परियोजना की अनुमानित लागत 2,254.35 करोड़ रुपये तय की गई है और स्वीकृति की तिथि से चार वर्षों के भीतर इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह विस्तार वर्तमान में संचालित नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की एक्वा लाइन को सीधे दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ब्लू लाइन और मेजेंटा लाइन से जोड़ेगा, जिससे यात्रियों को निर्बाध यात्रा का लाभ मिलेगा।

इस कनेक्टिविटी से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लाखों यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट, प्रमुख रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों तक तेज और सुविधाजनक पहुंच मिलेगी। परियोजना पूरी होने के बाद दोनों शहरों का कुल मेट्रो नेटवर्क बढ़कर 61.62 किलोमीटर हो जाएगा, जिससे शहरी परिवहन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

यह नया कॉरिडोर सेक्टर-44, 93, 96, 98, 105 और 108 सहित कई प्रमुख आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों को जोड़ेगा। साथ ही महामाया बालिका इंटर कॉलेज, पंचशील बालक इंटर कॉलेज, एडवांट बिजनेस पार्क, स्काईमार्क वन मॉल, मॉल ऑफ नोएडा और एमिटी विश्वविद्यालय जैसे शैक्षणिक एवं संस्थागत परिसरों तक पहुंच आसान होगी। आईटी और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत हजारों कर्मचारियों को प्रतिदिन सुगम और समयबद्ध आवागमन की सुविधा मिलेगी।

विधायक पंकज सिंह ने कहा कि यह परियोजना केवल परिवहन सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे ट्रैफिक जाम में कमी, पर्यावरण संरक्षण और रोजगार सृजन को भी बढ़ावा मिलेगा। मेट्रो विस्तार से निजी वाहनों की निर्भरता कम होगी और कार्बन उत्सर्जन में गिरावट आएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल नोएडा को आधुनिक, सुरक्षित और सतत शहरी विकास की दिशा में आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें