ईएसआइसी अस्पताल में प्राथमिकता से होगा इलाज, वेटिंग सिस्टम होगा खत्म

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर- 24 स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम ईएसआइसी (ESIC) अस्पताल में काफी समय से एमआरआई जांच के लिए मरीजों को परेशानी सामान करना पड़ रहा था। एमआरआई स्कैन की सबसे अधिक जरूरत कैंसर के मरीजों के लिए होती है। इसी को देखते हुए एमआरआई जांच को लेकर यहां वेटिंग सिस्टम प्रणाली को खत्म करने का फैसला लिया गया है। वहीं ओपीडी के मरीजों के लिए अभी जांच के लिए वेटिंग ही बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक अस्पताल में टेक्नीशियन के अब भी छह में से चार पद खाली हैं। इसके बाद भी रोजाना करीब छह मरीजों की जांच अस्पताल में हो रही है। ओपीडी के जो मरीज इंतजार कर सकते हैं, उनको करीब 20 दिन बाद की तारीख दी जा रही है। अभी वार्ड में भर्ती या इमरजेंसी मरीजों की जांच की जा रही है। अस्पताल निदेशक का प्रयास है कि वेटिंग को पूरी तरह खत्म कर दिया जाए। इसके लिए सभी पदों पर नियुक्ति की कोशिश जा रही है। एमआरआई स्कैन की सबसे अधिक जरूरत कैंसर के मरीजों के लिए होती है। इसके अलावा न्यूरो, हड्डी रोग, यूरोलॉजी आदि में भी इसका उपयोग गहन जांच के लिए किया जाता है। सरकारी अस्पतालों में गौतमबुद्ध नगर में नोएडा में केवल ईएसआई अस्पताल में ही इसकी सुविधा है। वहीं, ग्रेटर नोएडा में जिम्स में एमआरआई स्कैन होता है।

टेक्नीशियन के छुट्टी वाले दिन जांच बंद
निदेशक चिकित्सा डॉ. संगीता माथुर ने बताया कि एमआरआई जांच के लिए मशीन में कोई दिक्कत नहीं थी। छह में से केवल एक प्रशिक्षित टेक्नीशियन होने के कारण जांच में दिक्कत आ रही थी। उसके भी छुट्टी वाले दिन जांच बिल्कुल बंद हो जाती थी। अब एमआरआई जांच हर रोज हो पाएगी। एक और प्रशिक्षित टेक्नीशियन को तैनात कर दिया गया है।
महादेव अपार्टमेंट के लोगों ने किया स्वच्छता और सुरक्षा अभियान, फैलाई डोर टू डोर जागरुकता
नोएडा। सेक्टर 73 में स्थित महादेव अपार्टमेंट के लोगों ने प्राधिकरण के कर्मचारियों के साथ मिलकर रविवार को जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान निवासियों ने स्वच्छता और सुरक्षा अभियान के नारे लगाए। भारी संख्या में लोग इसका हिस्सा बने, जिसमें बच्चे भी शामिल रहे।
सेक्टर 73 के महादेव अपार्टमेंट के लोगों ने पार्कों में झाड़ू लगाई। ब्लॉक में जाकर डोर टू डोर लोगों को स्वच्छता और सुरक्षा अभियान के लिए जागरूक किया।साथ ही निवासियों ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी जागरुकता फैलाई। जिसमें मौसमी बीमारियों को देखते हुए कूलर का पानी बदलें, आसपास गंदगी ना रखें, ताकि बीमारी ना फैलें। इस अभियान की शुरुआत वालंटियर 73 की टीम ने शुरू किया, साथ ही समिति के निवासियों की भारी संख्या में भागीदारी रही।नितिन शर्मा ने बताया कि अब यह अभियान रविवार को ऐसे ही लोगों को जागरूक किया जाएगा। लोगों से निवेदन किया गया है कि मकान के बाहर खुले में कूड़ा ना रखें। कूड़ा कूड़े की गाड़ी में ही डालें। अपने आसपास के लोगों को जागरूक करें। इस दौरान हिमांशू चौधरी, अवधेश राणा, पंकज शर्मा, रंजीत तोमर, कृष्णा शाह गुप्ता, दीपक, अनिल, राजू विश्वास, अजय, धनंजय समेत भारी संख्या में निवासी मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img