Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश : प्रियाकान्तजु मंदिर में 100 सनातनी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सम्मानित, शहीदों को नमन और वीर नारियों का अभिनंदन

Mathura News : छटीकरा मार्ग स्थित ठा. श्री प्रियाकान्तजु मंदिर में रविवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सोशल मीडिया के माध्यम से सनातन धर्म, अध्यात्म, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मीडिया और स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में जागरूकता फैला रहे 100 प्रमुख युवाओं को ‘भारतीय सनातनी इंफ्लुएंसर अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम से पूर्व मथुरा के शहीद परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान कर उनके बलिदान को नमन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज, अभिरामाचार्य, पंडित देवरथ महेश रेखे, प्रसिद्ध रेसलर द ग्रेट खली और गौरव सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। आयोजन के आरम्भ में मथुरा के शहीद हेमराज सिंह की वीरनारी धर्मवती व उनकी पुत्री तथा शहीद बबलू सिंह की धर्मपत्नी वीरनारी रविता व उनके परिवार को सम्मानित किया गया। देवकीनंदन महाराज ने सनातन न्यास फाउंडेशन की ओर से प्रत्येक शहीद परिवार को 51 हजार रुपये की सम्मान राशि का चेक प्रदान किया। इसके साथ ही पहलगाम में आतंकवादी हमले में शहीद हुए कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या द्विवेदी को सम्मानित कर आतंकवादी घटनाओं की कड़ी निंदा की गई।

देवकीनंदन महाराज ने अपने संबोधन में सनातन बोर्ड की मांग को दोहराते हुए कहा कि सैनिकों की वीरता के कारण ही देश की सीमाएं और देशवासी सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि अन्य मजहबों के अनेक देश हैं और वे संगठित हैं, जबकि हिंदुओं का एक ही देश है, फिर भी हम आपस में बंटे हुए हैं। समय रहते सचेत होने की आवश्यकता है, जिससे हिंदुस्तान में बांग्लादेश जैसे हालात न बनें।

प्रसिद्ध रेसलर द ग्रेट खली ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए भीड़ नहीं बल्कि दृढ़ संकल्पित युवाओं की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से धर्म, संस्कृति और संस्कारों का प्रचार कर समाज में जागरूकता लाई जा सकती है, जिससे लव जिहाद जैसी कुप्रथाओं पर रोक लगेगी।

कार्यक्रम में सनातन का सबसे बड़ा विक्रम रचने वाले विक्रमादित्य पंडित देवरथ महेश रेखे, अयोध्या के युवा कलाकार लव-कुश और गायक आर्यन बाबू ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी को प्रभावित किया। इस अवसर पर पार्थ गौतम, मयंक कुशवाह, एस्ट्रो अरुण पंडित, पंकज जोशी, दिव्या उपाध्याय, राहुल पाटीदार, सौरभ ब्रजवासी ‘मेरो वृन्दावन’, ऐश्वर्या कोशिक, गोल्डमैन, रवि चौधरी, राजा यादव बिहारी टार्जन सहित अनेक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसरों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में आयोजक संस्थाओं सनातन पथ, नेकी की राह, दिव्य वरदान, भारत दर्शन ऐप और संकट मोचन से जुड़े पदाधिकारी गौरव शर्मा, योगेश शर्मा, मनमोहन शर्मा, संदीप शर्मा, विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव विजय शर्मा, गजेंद्र सिंह, जगदीश वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें