Greater Noida: महिलाओं ने मॉल के स्टोर से 17 शर्ट चुराईं, CCTV में कैद हुई वारदात

Greater Noida: महिलाओं ने मॉल के स्टोर से 17 शर्ट चुराईं, CCTV में कैद हुई वारदात

नोएडा। जीआईपी मॉल स्थित जोडियक स्टोर से तीन से चार अज्ञात महिलाओं द्वारा 17 शर्ट चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी की यह वारदात स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके बाद घटना की जानकारी स्टोर प्रबंधन को हुई। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-39 थाने में दी गई शिकायत में गाजियाबाद निवासी रोहन कुमार ने बताया कि जीआईपी मॉल में उनका जोडियक नाम से रेडीमेड कपड़ों का स्टोर है। एक जनवरी की शाम करीब 5 बजकर 49 मिनट पर तीन से चार महिलाएं स्टोर में ग्राहक बनकर दाखिल हुईं। आरोप है कि महिलाओं ने पहले स्टोर में मौजूद कर्मचारियों का ध्यान भटकाया और इसी दौरान अलग-अलग जगहों से 17 शर्ट चोरी कर लीं।

घटना के बाद जब स्टोर स्टाफ को शक हुआ तो सीसीटीवी फुटेज चेक की गई। फुटेज देखने पर चोरी की पूरी वारदात सामने आई। शिकायतकर्ता ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने की बात कही है, ताकि आरोपित महिलाओं की पहचान की जा सके।

पुलिस का कहना है कि मामले में अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपितों तक जल्द पहुंचा जा सके।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img