Greater Noida crime: नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, सवारी बिठाकर करते थे लूट

Greater Noida crime: नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, सवारी बिठाकर करते थे लूट

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक-3 क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में दो बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके एक साथी को पुलिस ने कांबिंग अभियान के दौरान दबोच लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय लूट गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार रात थाना इकोटेक-3 की टीम कच्ची सड़क के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध अर्टिगा कार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन कार सवार बदमाश पुलिस को देखकर तेज रफ्तार में भागने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उनका पीछा किया। कुछ दूरी पर रास्ता बंद होने पर बदमाश कार छोड़कर भागने लगे और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों की पहचान जियाउल्लाह उर्फ हैदर निवासी मोतिहारी, बिहार और अमन गुप्ता निवासी अलीगंज, एटा के रूप में हुई है। वहीं उनका तीसरा साथी नसीम अली उर्फ रियाज निवासी एटा को पुलिस ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक अर्टिगा टैक्सी कार, तीन अवैध तमंचे, कारतूस, नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह लोगों को सवारी के बहाने गाड़ी में बैठाकर उनके साथ लूटपाट करता था और मोबाइल, नकदी समेत कीमती सामान छीनकर फरार हो जाता था।
एडीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पूछताछ में बदमाशों ने स्वीकार किया है कि वे लंबे समय से नोएडा और आसपास के इलाकों में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। तीनों बदमाशों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और उनके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगेगा और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत होगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img