Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

उत्तर प्रदेश, नोएडा: एवियर कॉलेज में ‘गट हेल्थ, प्रोबायोटिक्स और न्यूट्रिशन’ पर सेमिनार

उत्तर प्रदेश, नोएडा: एवियर कॉलेज में ‘गट हेल्थ, प्रोबायोटिक्स और न्यूट्रिशन’ पर सेमिनार
एवियर एजुकेशनल हब कॉलेज के साइंस एंड फार्मा विभाग के आरोग्यम क्लब ने “गट हेल्थ, प्रोबायोटिक्स और न्यूट्रिशन – द ट्रिपल कनेक्शन” विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा
एवियर एजुकेशनल हब कॉलेज के साइंस एंड फार्मा विभाग के आरोग्यम क्लब ने “गट हेल्थ, प्रोबायोटिक्स और न्यूट्रिशन – द ट्रिपल कनेक्शन” विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया। यह सेमिनार विभाग के ऑडिटोरियम में हुआ, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. आकांक्षा शर्मा, डिप्टी मैनेजर, याकुल्ट, ने अपनी विशेषज्ञता की जानकारी छात्र छात्राओं के साथ साझा की।

डॉ. शर्मा, जिन्होंने टोक्यो यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस, जापान से पीएचडी की है, ने गट हेल्थ और समग्र स्वास्थ्य के बीच गहरे संबंध, स्वस्थ आंत बनाए रखने में प्रोबायोटिक्स की भूमिका, पाचन तंत्र और प्रतिरक्षा पर पोषण के प्रभाव, तथा गट माइक्रोबायोटा को सहारा देने वाले पोषण प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने नवीनतम शोध और उसके वास्तविक जीवन में प्रयोग पर भी चर्चा की।
कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और व्यवहारिक सुझाव प्राप्त किए। प्रतिभागियों ने इस विषय पर गहन जानकारी प्राप्त की।
विभाग ने डॉ. आकांक्षा शर्मा के प्रभावी व्याख्यान और सभी प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान एवियर कॉलेज के डीन एकेडमिक्स डॉ अभिषेक स्वामी सहित विभागों के विभाग प्रमुख मौजूद रहे।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें