Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Kanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगीVaranasi : बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलोBulandshahar : बुलंदशहर में कांग्रेस ने की चौपाल, 1 नवंबर को दिल्ली में रैली में पहुंचने का किया आह्वानLucknow : योगी सरकार का शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता पर जोर, यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए 7,526 प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारीLucknow : योगी सरकार में महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों का सम्मान, लखनऊ में गोमती तट पर स्थापित हुई प्रतिमाAyodhya : सीएम योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथनPolice Traffic Booths: यमुना सिटी में सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए बनेंगे हाईटेक पुलिस व ट्रैफिक बूथ

पूरी रात बिजली नहीं आने पर सोसाइटी के लोगों ने किया प्रदर्शन

लाॅ रेजीडेंशिया सोसाइटी के निवासियों ने रात को 8 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित होने पर रविवार सुबह प्रदर्शन किया
लाॅ रेजीडेंशिया सोसाइटी के निवासियों ने रात को 8 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित होने पर रविवार सुबह प्रदर्शन किया

अमर सैनी

नोएडा। लाॅ रेजीडेंशिया सोसाइटी के निवासियों ने रात को 8 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित होने पर रविवार सुबह प्रदर्शन किया। आरोप है कि प्रबंधन ने डीजी खराब होने के बाद उसे ठीक नहीं कराया। इसके बाद नाराज निवासियों ने मार्केट एरिया में अवैध रूप से की जा रही बिजली सप्लाई को बंद कराया और खराब डीजी को ठीक कराने की मांग की। प्रबंधन ने डीजी को ठीक कराने का कार्य शुरू करवाया तो निवासी शांत हुए।
लॉ रेजीडेंशिया सोसाइटी में शनिवार रात करीब 8 बजे बिजली कट गई, इसके बाद सभी निवासी गर्मी के कारण परेशान रहे। तड़के करीब 3.30 बजे के बाद लोगों के घरों में बिजली आई। आरोप है कि इस दौरान जनरेटर के माध्यम से लोगों के घरों में बिजली की आपूर्ति नहीं की गई। जब निवासियों ने पूछा तो पता चला कि डीजी सेट खराब पड़ा हुआ है। निवासी सुनील ने बताया कि सोसाइटी में करीब 1600 परिवार रहते हैं। पूरी रात लाइट नहीं आने के कारण निवासी परेशान रहे। सुबह सभी लोग इकट्ठा होकर इलेक्ट्रिसिटी इंचार्ज के ऑफिस के बाहर पहुंचे, जहां पर उन्होंने प्रदर्शन किया। निवासियों ने मार्केट एरिया में अवैध रूप से की जा रही बिजली आपूर्ति को अपने सामने कटवाया और खराब पड़े डीजी सेट को ठीक करवाने का काम शुरू करवाया। निवासियों का आरोप है कि मेंटेनेंस शुल्क तो लिया जाता है, लेकिन सुविधा नहीं दी जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *