Noida: फिल्म गोदान के पोस्टर लॉन्च पर पहुंचे ऋतेश्वर महाराज, हर घर में बने गोशाला का संदेश

Noida: फिल्म गोदान के पोस्टर लॉन्च पर पहुंचे ऋतेश्वर महाराज, हर घर में बने गोशाला का संदेश

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-12 स्थित भाऊराव देवरस सरस्वती स्कूल में आज फिल्म गोदान का पोस्टर लॉन्च किया गया। इस मौके पर सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज ने कहा कि गोशाला को सार्वजनिक बनाने या चंदा इकट्ठा करने की आवश्यकता नहीं है। हमें अपने घर में ही गोशाला बनानी होगी, जिससे हमारा घर ही गोपाल कृष्ण का घर बन जाए और देश विश्व गुरु के रूप में स्थापित हो सके।

बनारस के मणिकर्णिका घाट पर मंदिरों के तोड़े जाने के विरोध पर महाराज ने कहा कि वह क्षेत्र प्रधानमंत्री जी का है और वहां किसी के साथ अन्याय नहीं होगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण और कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में ऋतेश्वर महाराज उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, विद्यार्थी और फिल्म प्रेमियों ने भाग लिया। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि ‘गोदान’ जैसी फिल्में भारतीय संस्कृति, ग्रामीण जीवन और नैतिक मूल्यों को समझने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं को ऐसी फिल्में देखने से प्रेरणा मिलने की बात भी कही।

पोस्टर लॉन्च के बाद उपस्थित लोगों में फिल्म को लेकर उत्साह देखा गया। आयोजकों ने बताया कि फिल्म के प्रदर्शन की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img