Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Train Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामदMedical Negligence: ग्रेटर नोएडा के घरबरा गांव में इंजेक्शन लगने के बाद महिला की हालत बिगड़ी, आईसीयू में भर्तीInvestment Fraud: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा देकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महिला से 5.87 लाख रुपये की ठगीStolen Steel Theft: चोरी का सरिया गाजियाबाद के कबाड़ी को बेचते थे बदमाश, पूछताछ में 16 वारदातों का खुलासाHit and Run: ग्रेटर नोएडा में छह साल पुरानी सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज, बाइक सवार युवक की हुई थी मौतIllegal Weapon: ग्रेटर नोएडा के शारदा गोलचक्कर पर अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारPolice Encounter: नोएडा के सेक्टर-58 में दिल्ली के बदमाश का हाफ एनकाउंटर, चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

गाजियाबाद में चलती कार में ब्लास्ट के बाद लगी आग

थाना कविनगर क्षेत्र में शनिवार की दोपहर एक चलती कार में बीच सड़क पर ब्लास्ट हो गया
थाना कविनगर क्षेत्र में शनिवार की दोपहर एक चलती कार में बीच सड़क पर ब्लास्ट हो गया

अमर सैनी

गाजियाबाद। थाना कविनगर क्षेत्र में शनिवार की दोपहर एक चलती कार में बीच सड़क पर ब्लास्ट हो गया। इस बीच आवाज सुनकर लोग सहम गए और ट्रैफिक रुक गया। इस बीच कार के डाइवर किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इसके बाद कार धू-धू कर जल गई। इसके बाद सूचना पर पहुंची फायर की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि थाना कविनगर के चिरंजीव विहार के सामने हापुड़ रोड पर कार में आग लगने की सूचना पर ड्यूटी पर तैनात फायर कर्मी और फायर टैंकर को मौके पर भेजा गया। मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मियों ने देखा की गाड़ी से आग की लपेट काफी तेज निकल रही थी। आग पूरी फैल चुकी थी। फायर कर्मियों ने तुरंत हौज पाइप लाइन फैला कर आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने से कार पूरी तरह जल गई है। इस दौरान कुछ देर के लिए यातायात को रोका गया था। इस दौरान दोनों तरफ से ट्रैफिक चल रहा था। जिस दौरान कार में आग लगी उसके बाद ब्लास्ट भी हुआ। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। कार महिंद्रा कंपनी की केयूवी थ्री जो डीजल से चलती है। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर DL8C Y7456 है। गाड़ी मालिक का नाम परवेज आलम है। वह घटना के समय गाजियाबाद से हापुड़ की तरफ जा रहे थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *