आरोग्य मैत्री क्यूब्स का फर्स्ट एयर ड्रॉप आगरा में संपन्न 

नई दिल्ली, 14 मई : दुनिया के पहले पोर्टेबल अस्पताल के रूप में विख्यात ‘आरोग्य मैत्री क्यूब्स भीष्म’ को उत्तरप्रदेश में वायुसेना के विमान से ट्रायल एयरड्रॉप किया गया। यह भीष्म को आसमान से जमीन पर उतारने का पहला परीक्षण था जो भारतीय वायुसेना ने मंगलवार को आगरा के पैरा ट्रूपर्स ग्राउंड में सफलतापूर्वक संपन्न किया। वायुसेना के प्रवक्ता इंद्रनील नंदी ने बताया कि भीष्म पोर्टेबल क्यूब्स का परीक्षण इसलिए किया गया ताकि इसे आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए कहीं भी तैनात किया जा सके।

क्या है आरोग्य मैत्री क्यूब्स भीष्म
यह भारत में बना एक मॉड्यूलर चिकित्सा समाधान है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी ‘प्रोजेक्ट भीष्म’ (सहयोग हित और मैत्री के लिए भारत स्वास्थ्य पहल) के तहत विकसित किया गया है। यह अत्याधुनिक तकनीक से लैस एक बॉक्स है जिसे महज 8 मिनट में पोर्टेबल अस्पताल बनाया जा सकता है। इसके 72 क्यूब्स में एक ऑपरेशन थिएटर, एक मिनी-आईसीयू, वेंटिलेटर, रक्त परीक्षण उपकरण, एक एक्स-रे मशीन, एक खाना पकाने का स्टेशन, भोजन, पानी, आश्रय, एक बिजली जनरेटर के साथ और भी बहुत कुछ हैं। इसे आपदाओं, संघर्षों या युद्धों जैसे आपातकालीन परिस्थितियों में हाथ, साइकिल, या ड्रोन से तेजी से तैनात किया जा सकता है।

इस प्रोजेक्ट का आधिकारिक उद्घाटन गांधीनगर, गुजरात में मेडटेक एक्सपो के दौरान फरवरी 2022 में किया गया था।

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Allahabad High Court Gangrape Acquittal: फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने दिया संदेह का लाभ

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से जुड़े करीब 43 वर्ष पुराने सामूहिक दुष्कर्म और बलवे के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीनों जीवित आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति अब्...

Shiva Sharma Murder Case: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों को 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ला रही यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी मॉडल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे, उसकी सगी बहन रश्मि दुबे और उनके निजी ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ कानून का शिक...

Durga Visarjan Accident: पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बांध में डूबे 5 दोस्त, दो युवकों की दर्दनाक मौत और तीन को बचाया...

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से विजयदशमी पर्व के उल्लास के बीच एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक बांध में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने गए पांच गहरे दोस्त अचानक गहरे ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img