Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

सेना का स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव

भारतीय सेना ने सोमवार को आर्मी स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का आयोजन किया जिसमें भारत के खेल पारिस्थितिकी तंत्र में भारतीय सेना की भूमिका पर प्रकाश डाला गया
- भारत में 2036 में आयोजित होने वाले ओलंपिक की तैयारी

नई दिल्ली, 30 सितम्बर : भारतीय सेना ने सोमवार को आर्मी स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का आयोजन किया जिसमें भारत के खेल पारिस्थितिकी तंत्र में भारतीय सेना की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। चूंकि भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी करने की ओर अग्रसर है, इसलिए सेना खेल सम्मेलन के जरिये भारत की खेल प्रतिभाओं को तलाशने और निखारने के प्रयास में जुटी है।

सेना के मुताबिक मिशन ओलंपिक विंग के तहत भारतीय सेना के कुल 9000 खिलाड़ी 28 विभिन्न खेल नोड्स पर प्रशिक्षण ले रहे हैं। सम्मेलन में में भारत की वैश्विक खेल आकांक्षाओं को बढ़ाने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ, भारतीय खेल प्राधिकरण और राष्ट्रीय खेल महासंघों के साथ सहयोगी रणनीति तैयार करने के महत्व पर जोर दिया गया। इस अवसर पर केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के साथ राजस्थान के युवा मामले मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर और थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी मौजूद रहे। मांडविया ने भारत के खेल पारिस्थितिकी तंत्र में विशिष्ट योगदान के लिए भारतीय सेना की प्रशंसा की। उन्होंने ओलंपिक में सफलता के लिए एक व्यापक रोडमैप बनाने पर चर्चा की, जिसमें जमीनी स्तर से लेकर कुलीन स्तर तक प्रतिभाओं को पोषित करने के लिए अल्पकालिक पंचवर्षीय योजनाएं और दीर्घकालिक 25-वर्षीय रणनीतियाँ शामिल हैं। इस सम्मेलन में पूर्व एथलीटों और ओलम्पियनों ने अपने खेल अनुभव भी साझा किए, जिनमें अंजू बॉबी जॉर्ज, मैरी कॉम और तरुणदीप राय जैसी प्रसिद्ध हस्तियाँ शामिल थीं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *