Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

सोसाइटी में बिजली कटने पर हंगामा

कोतवाली में शिकायत पत्र दिया
कोतवाली में शिकायत पत्र दिया

अमर सैनी

नोएडा। आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी में सोमवार देर रात बिजली जाने पर निवासियों में परिसर में इकट्ठा होकर हंगामा किया और अस्थाई एओए का विरोध किया। वहीं, मेफेयर रेजिडेंसी सोसाइटी के लोगों ने रोजाना बिजली जाने की समस्या से परेशान होकर बिसरख कोतवाली में शिकायत की है।

अम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी में सोमवार रात करीब 6:30 बजे बिजली कट गई। निवासियों ने जब एडहॉक एओए से कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि एनपीसीएल की तरफ से लाइट काटी गई है। जब निवासियों को पता चला कि सोसाइटी में लाइन का फ्यूज उड़ जाने के कारण लाइट नहीं आ रही है। इसके बाद लोगों ने परिसर में इकट्ठा होकर खूब हंगामा किया। आरोप है कि नई एडहॉक एओए ने चुनाव में किए हुए अपने वादे को 3 महीने बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं किया है। ऐसी भारी गर्मी में बिना बैकअप के लोग रहने को मजबूर हैं।

कोतवाली में शिकायत पत्र दिया

मेफेयर रेजिडेंसी के निवासियों ने बिजली और पानी की समस्या से परेशान होकर बिसरख कोतवाली में जाकर शिकायत पत्र दिया। इसमें निवासियों ने कहा कि सोसाइटी में मूल बहुत सुविधाओं का अभाव है। कई बार बिल्डर प्रबंधन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। तीन दिनों से रोजाना लाइट का खेल चल रहा है। एक घंटे बिजली आपूर्ति की जाती है। इसके बाद 2 घंटे तक लाइट गायब रहती है। यह खेल तीन दिनों से चल रहा है। इससे निवासियों का बुरा हाल है। रविवार देर रात को भी जब घरों में लाइट ठीक से नहीं आई, तो सभी निवासियों ने इसकी शिकायत पुलिस से की।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *