Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

सोसायटी की लिफ्ट में घुंसकर कुत्ते ने बच्ची को नोंचा

सेक्टर-107 में स्थित लोटस 300 सोसाइटी की लिफ्ट में जा रही बच्ची को कुत्ते ने नोंचा है
सेक्टर-107 में स्थित लोटस 300 सोसाइटी की लिफ्ट में जा रही बच्ची को कुत्ते ने नोंचा है

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-107 में स्थित लोटस 300 सोसाइटी की लिफ्ट में जा रही बच्ची को कुत्ते ने नोंचा है। इसको लेकर अब पीड़िता की मां ने सख्त कदम उठाने की गुहार लगाई है।
सेक्टर-107 की लोटस सोसाइटी में रहने वाली मोनिका अग्रवाल ने दी शिकायत में बताया कि 3 तारीख की रात 9:00 बजे उनकी बेटी लिफ्ट से टावर नंबर 2 में खेलने जा रही थी। जैसे ही वह दूसरी मंजिल में पहुंची लिफ्ट का डोर खुला और वहां पर कुत्ता अचानक घुस गया। लिफ्ट का दरवाजा बंद होते ही बच्चे को कुत्ते ने नोंचा लिया। इसके बाद बच्ची के चींखती चिल्लाती घर पहुंची और पूरी घटना बताई।
परिजनों मासूम को अस्पताल ले गए और रेबीज का वैक्सीनेशन भी कराया। मोनिका अग्रवाल का कहना है कि उनकी सोसाइटी में कई ऐसे पालतू और आवारा कुत्ते हैं जो घूमते रहते हैं। ऐसे कुत्ते बच्चों के लिए खतरनाक हो सकते हैं। वह चाहती है कि डॉग ऑनर के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जिससे कि आने वाले समय में वह बिना मजल के अपने कुत्तों को बाहर घूमने ना लेकर जाए।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें बच्ची पहले लिफ्ट में घुसती है। बटन दबाती है वहीं कुछ देर बाद लिफ्ट का दरवाजा खुलता है और एक कुत्ता भाग कर लिफ्ट में घुस जाता है। बच्ची का पर और हाथ नोंचने लगता है। तभी एक आदमी आकर कुत्ते को बाहर खींच लेता है। यह 58 सेकंड का वीडियो डरा देने वाला है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *