Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भावLucknow : योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

उत्तर प्रदेश : धनतेरस के मौके पर हापुड़ के बाजारों में उमड़ने लगी भीड़, पुलिस अफसरों ने लिया सुरक्षा का जाएजा

Hapur News : धनतेरस के मौके पर हापुड़ के बाजारों में शनिवार को भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। सोना-चांदी, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की खरीदारी के लिए लोग सुबह से ही बाजारों में पहुंचने लगे हैं। शहर के गोल मार्केट, सर्राफा बाजार, कोठी गेट और चंडी रोड पर रौनक दिखाई दे रही है।

प्रशासन सतर्क, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया

त्योहार को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन सतर्क है। शुक्रवार देर शाम जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शहर के प्रमुख बाजारों का निरीक्षण किया। उन्होंने फुट पेट्रोलिंग के जरिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।

बाजारों में बैरिकेडिंग, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। त्योहार के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाजारों में बैरिकेडिंग की गई है। गोल मार्केट, कोठी गेट और चंडी रोड पर केवल दुपहिया वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी

ट्रैफिक पुलिस ने पार्किंग के लिए अलग-अलग स्थान चिन्हित किए हैं ताकि यातायात सुचारु रहे। सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की पैनी नजर है। बाजारों में सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। पुलिस बल के साथ पीएसी जवानों की भी तैनाती की गई है। महिला पुलिसकर्मी भी सुरक्षा ड्यूटी पर हैं।

नागरिकों से अपील

डीएम अभिषेक पांडेय ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें और प्रशासन को सहयोग दें ताकि त्योहार शांति और सौहार्द के माहौल में मनाया जा सके। वहीं एसपी के.जी. सिंह ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें