उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में ट्रैक्टरों से कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा में भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के कार्यकर्ताओं ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर परी चौक से जिला कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालते हुए अपनी मांगों को लेकर एक पंचायत आयोजित की।

यह प्रदर्शन बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में किसानों की लंबित मांगों को लेकर किया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा में यह मार्च पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पवन खटाना के नेतृत्व में निकाला गया।

पवन खटाना ने किसानों की कई लंबित मांगों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि सर्किल रेट बढ़ाने का प्रस्ताव तीन-चार महीने पहले प्रशासन को दिया गया था, लेकिन इसे अभी तक लागू नहीं किया गया। इसके अलावा, किसानों को आवासीय प्लॉट और आबादी निस्तारण भी अभी तक नहीं कराए गए हैं।

खटाना ने जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के लिए कई गांवों को विस्थापित किया जा रहा है, लेकिन विस्थापित किसानों को अभी तक उचित लाभ नहीं मिला है। यही सभी मुद्दे उठाते हुए आज किसानों ने प्रदर्शन और पंचायत आयोजित की।

रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ न्यूयॉर्क की बारिश में भीगने से बचने के लिए कार की ओर भागे, वीडियो वायरल- देखें

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img