नई दिल्ली: अगली पीढ़ी के नए गश्ती पोत का प्लेट कटिंग समारोह संपन्न

नई दिल्ली, 20 अगस्त: देश के विशाल समुद्री हितों की रक्षा करने में संलग्न भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) को और अधिक सशक्त बनाने के क्रम में बुधवार को मुंबई में प्लेट कटिंग समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अगली पीढ़ी के छह अपतटीय गश्ती पोतों (एनजीओपीवी) की श्रृंखला के चौथे पोत का निर्माण कार्य मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) परिसर में विधिवत रूप से शुरू हो गया।

समारोह की अध्यक्षता भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के पूर्वी समुद्र तट मुख्यालय के महानिरीक्षक एनजी रवींद्रन ने की। इस अवसर पर एमडीएल के कार्यकारी निदेशक (जहाज निर्माण) ए विनोद और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इन जहाजों को एमडीएल द्वारा ‘खरीदें’ श्रेणी के तहत स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित किया जा रहा है, जो भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

117 मीटर लंबाई वाले, जहाज पर 11 अधिकारियों और 110 पुरुषों को तैनात किया जा सकेगा। प्रत्येक जहाज 23 समुद्री मील तक की गति प्राप्त करने में सक्षम होगा और इसकी परिचालन सीमा 5,000 समुद्री मील होगी। ये एनजीओपीवी अत्याधुनिक मशीनरी और अत्याधुनिक तकनीकों, एआई-आधारित पूर्वानुमानित रखरखाव प्रणालियों, रिमोट पायलटेड ड्रोन, इंटीग्रेटेड ब्रिज सिस्टम (आईबीएस) और इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म मैनेजमेंट सिस्टम (आईपीएमएस) से लैस होंगे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img