Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Elections: दिल्ली चुनाव से पहले शाहदरा में राइट ड्रिल, सुरक्षा एजेंसियों का तालमेल परखा गया

Delhi Elections: दिल्ली चुनाव से पहले शाहदरा में राइट ड्रिल, सुरक्षा एजेंसियों का तालमेल परखा गया

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए शाहदरा जिला पुलिस ने मंगलवार को सीबीडी ग्राउंड में राइट ड्रिल का आयोजन किया। इस अभ्यास का उद्देश्य सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल का जायजा लेना और दंगे जैसी स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखना था। राइट ड्रिल के दौरान दिल्ली पुलिस, अर्धसैनिक बल, स्वास्थ्य विभाग, दमकल सहित कई एजेंसियों ने हिस्सा लिया। शाहदरा जिले के डीसीपी प्रशांत गौतम खुद मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया।

डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि चुनावी सुरक्षा को लेकर यह ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल देखने को मिला। उन्होंने कहा कि यह अभ्यास सुनिश्चित करेगा कि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह तैयार रहें। ड्रिल के दौरान पुलिस बल ने भीड़ नियंत्रण, उपद्रवियों से निपटने और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देने का प्रदर्शन किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने इस अभ्यास की सराहना करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें