Saturday, 31 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Varanasi-Delhi Vande Bharat Sleeper: पीएम मोदी ने दिखाई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी, अब रातभर में पहुंचेंगे दिल्ली से काशीNew delhi : दिल्ली में राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता दौड़ का शुभारंभ, अमित शाह ने दिलाई एकता की शपथHapur News : दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास, हापुड़ कोर्ट ने सुनाया फैसलाHapur News : हापुड़ के पूठ गांव में मेड़ जोतने को लेकर हंगामा, ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश करने वाला गिरफ्तारLucknow : योगी सरकार की पहल: धनतेरस पर प्रदेश की सभी मंडियों में मनेगा दीपोत्सव, किसानों-व्यापारियों का होगा सम्मानLucknow : टेक्नोलॉजी की पावर से अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनेंगी गांवों के विकास की योजनाएंHaryana Sports Awards:  पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

गाजियाबाद में सगे भाई की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार

थाना नंदग्राम में गुरुवार को सगे भाई की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार हुआ है। हालांकि हत्या दो भाइयों ने की थी
थाना नंदग्राम में गुरुवार को सगे भाई की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार हुआ है। हालांकि हत्या दो भाइयों ने की थी

अमर सैनी

गाजियाबाद। थाना नंदग्राम में गुरुवार को सगे भाई की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार हुआ है। हालांकि हत्या दो भाइयों ने की थी। एक भाई अभी भी फरार है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है की संपत्ति बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों ने बड़े भाई की हत्या की थी। हत्या गुरुवार को चाकू से गोदकर की गई थी।

गाजियाबाद में एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया की 02 मई को थाना नंदग्राम के हिंडन विहार कालोनी में 55 वर्ष के हाजी मूसा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इसको लेकर पुलिस ने कई टीम बनाई थी और लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही थी। इसी में एक आरोपी एहसान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है की हाजी मूसा पांच भाई हैं। इनका पुश्तैनी गांव गाजियाबाद के थाना भोजपुर के सैदपुर में है। गांव में इनका मकान और घेर है। जिसका अभी बटवारा नहीं हुआ है। एहसान और उसका छोटा भाई गुलजार अपने हिस्से को बेचना चाहते थे जिसके लिए उन्होंने बार-बार अपने सबसे बड़े भाई हाजी मूसा से हिस्सा बंटवारे की बात कही। लेकिन एहसान के मुताबिक हाजी मूसा हिस्सा बांटने को मना कर देता था।इसी को लेकर 2 मई की शाम को एक बार फिर गुलजार और एहसान जब हाजी मूसा के पास इस संबंध में बात करने आए तो हाजी मूसा ने बंटवारे से फिर मना कर दिया। तब गुलजार और एहसान ने चाकू से गोद कर हाजी मूसा की हत्या कर दी। इस मामले में हत्या करके फरार होते हुए गुलजार का सीसीटीवी भी सामने आया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *