उत्तर प्रदेश, नोएडा: सेक्टर-167 में 10 करोड़ की लागत से बनेगा पार्क

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।सेक्टर-167 में भारतीय थीम पर प्रस्तावित पार्क की योजना आगे बढ़ी है। नोएडा प्राधिकरण ने इस पार्क की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करवा ली है। 15 एकड़ में इस पार्क के निर्माण पर करीब 10 करोड़ रुपये की लागत अनुमानित हुई है। पार्क की खासियत यह होगी कि इसके अंदर सभी पेड़, पौधे, फूल-घास भारतीय ही होंगे। इस पार्क के बगल में 14 एकड़ का लेक पार्क भी बनाया जाना प्रस्तावित हुआ है।

प्राधिकरण के ओएसडी महेंद्र प्रसाद ने बताया कि पार्क में नाम के अनुरूप सिर्फ भारतीय पेड़-पौधे ही लगवाए जाएंगे। सेक्टर-167 के आस-पास अभी कोई बड़ा पार्क है भी नहीं। यहां पर लेक पार्क भी बनाया जाना प्रस्तावित है। इसमें झील बीच में बनाई जाएगी। आस-पास पार्क की तरह हरियाली रहेगी जिससे कि भविष्य में जलाशय पर कोई अतिक्रमण न होने पाए। झील के लिए हर दिन पानी की जरूरत भी होगी। इसकी पूर्ति के लिए सेक्टर-168 में लगे 2 एसटीपी जिनकी क्षमता करीब 150 एमएलडी की है वहां से साफ होने के बाद आता रहेगा। लेक पार्क में पार्किंग व अन्य संसाधन पर्यटकों के लिए विकसित किए जा रहे हैं। इनका उपयोग भारतीय पार्क में भी हो सकेगा। परियोजना के निर्माण के लिए प्राधिकरण सीएसआर के विकल्प पर भी विचार कर रहा है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img