Bulandshahar : भाजपा विधायक अनिल शर्मा का निधन, कैंसर से थे पीड़ित, जनपद में शोक की लहर

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर की शिकारपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक और पूर्व राज्य मंत्री अनिल शर्मा का बुधवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से जनपद में शोक की लहर दौड़ गई।

मूल रूप से शिकारपुर क्षेत्र के गांव सुरजावली के निवासी अनिल शर्मा की उम्र 63 वर्ष थी। वह पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे और दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था। बुधवार दोपहर अस्पताल में ही उनका निधन हो गया।

अनिल शर्मा ने बहुत कम उम्र में राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। वह अपने गांव सुरजावली से निर्विरोध प्रधान चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने लंबी राजनीतिक पारी खेली। वर्ष 2002 में पहली बार खुर्जा विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए। वर्ष 2007 में दूसरी बार फिर खुर्जा से ही बसपा के टिकट पर विधायक बने। वर्ष 2012 में शिकारपुर सीट से बसपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव हार गए। इसके बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। वर्ष 2017 में भाजपा के टिकट पर शिकारपुर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री बनाए गए। वर्ष 2022 में वह एक बार फिर भाजपा के टिकट पर शिकारपुर से विधायक चुने गए।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img