Hapur News : हापुड़ में रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 क्विंटल मिलावटी मावा नष्ट

Hapur News : रक्षाबंधन पर्व से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। देर रात धौलाना तहसील क्षेत्र के सौलाना लालपुर गांव में तीन खोया निर्माण इकाइयों पर छापेमारी की गई। सहायक आयुक्त खाद्य चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में कुल आठ नमूने लिए गए और करीब 7 क्विंटल मिलावटी मावा मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।

विभाग ने कार्रवाई के दौरान 268 किलोग्राम वनस्पति और 510 किलोग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर भी जब्त किया है। नष्ट किए गए मावे की कीमत करीब 1 लाख 75 हजार रुपये बताई गई है जबकि जब्त की गई वनस्पति और एसएमपी की कुल कीमत 2 लाख 32 हजार रुपये आंकी गई है।

यह कार्रवाई आयुक्त के आदेश और जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस बल के साथ की गई। जांच के दायरे में लालपुर सौलाना निवासी शाहरुख पुत्र हनीफ, सौलाना निवासी प्रदीप कुमार सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह और मोमिना पत्नी मोमीन की इकाइयां आईं। शाहरुख की इकाई से मावे के दो नमूने, एसएमपी और वनस्पति का एक-एक नमूना लिया गया। प्रदीप की इकाई से मावे के दो नमूने और मोमिना की इकाई से रिफाइंड तेल और एसएमपी के नमूने एकत्र किए गए।

शाहरुख के यहां मिला 7 क्विंटल मावा मिलावटी पाए जाने पर जब्त कर नष्ट कर दिया गया। मोमिना के यहां से 268 किलोग्राम वनस्पति जिसकी कीमत 53 हजार 600 रुपये और 510 किलोग्राम एसएमपी जिसकी कीमत 1 लाख 78 हजार रुपये है, को सीज किया गया।

इस अभियान में मेरठ से खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेश पाल, अतीश कुमार और सत्येंद्र सिंह तोमर, गाजियाबाद से पीके वर्मा और अजय सिंह तथा बुलंदशहर से मुनेंद्र सिंह राणा और अजय सिंह सहित स्थानीय टीम शामिल रही।

सहायक आयुक्त खाद्य चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि त्योहार को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img