Hapur News : हापुड़ में गलत दिशा से आए ट्रक ने बाइक को रौंदा, भांजे की मौत, मामा गंभीर

Hapur News : जनपद के थाना देहात क्षेत्र में बुधवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मामा-भांजे को टक्कर मार दी। इस हादसे में भांजे की मौके पर मौत हो गई, जबकि मामा और एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गांव छपकौली निवासी लक्षित उम्र 19 वर्ष अपने मामा वंश निवासी गांव सिमरौली के साथ बाइक पर सवार होकर बाबूगढ़ छावनी से गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी के एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने जा रहा था। सुबह करीब सात बजे जब दोनों ततारपुर फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो गलत दिशा से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक बाइक सवारों को करीब 20 मीटर तक सड़क पर घसीटता ले गया।

हादसे में लक्षित की मौके पर ही मौत हो गई। मामा वंश और पैदल जा रहा एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तुरंत थाना देहात पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने वंश की हालत नाजुक देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही लक्षित और वंश के परिजन व गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और सड़क पर हंगामा करने लगे। इससे गढ़ रोड पर यातायात बाधित हो गया।

हंगामे की सूचना पर थाना देहात और नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया और यातायात को सुचारू कराया।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img