डेडीकेटेड फ्रंट कॉरिडोर से लोहे का सामान चोरी

अमर सैनी

नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में डेडीकेटेड फ्रंट कॉरिडोर की निर्माणाधीन साइट से लोहे का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर करीब पचास हजार रुपये कीमत के लोहे के जैक चोरी कर ले गए चार दिन पहले भी रेलवे के ओवरब्रिज से स्टील का सामान चोरी हुआ था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
सिक्योरिटी कंपनी के सुपरवाइजर बिहारी दास ने बताया कि उनकी कंपनी डेडीकेटेड फ्रंट कॉरिडोर की सुरक्षा व्यवस्था देखती। डीएफसी का मोजर बेयर से एलजी गोल चक्कर के बीच निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माणाधीन कंपनी के ठेकेदार ने सूचना दी कि साइट से लोहे का सामान चोरी कर लिया गया है। ठेकेदार ने बताया कि मजदूर साइट पर काम करने के बाद घर चले गए थे। इसके बाद रात में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। चोर करीब पचास हजार रुपये कीमत के लोहे के जैक चोरी कर ले गए। सिक्योरिटी सुपरवाइजर ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। सिक्योरिटी सुपरवाइजर ने बताया कि चार दिन पहले भी पैरामाउंट सोसाइटी के समीप साइट से स्टील का सामान चोरी हुआ था। इसके बारे में भी अभी कोई पता नहीं चला है। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी पुष्पराज सिंह ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देख रही है। चोरों को गिरफ्तार कर सामान बरामद किया जाएगा।

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Allahabad High Court Gangrape Acquittal: फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने दिया संदेह का लाभ

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से जुड़े करीब 43 वर्ष पुराने सामूहिक दुष्कर्म और बलवे के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीनों जीवित आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति अब्...

Shiva Sharma Murder Case: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों को 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ला रही यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी मॉडल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे, उसकी सगी बहन रश्मि दुबे और उनके निजी ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ कानून का शिक...

Durga Visarjan Accident: पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बांध में डूबे 5 दोस्त, दो युवकों की दर्दनाक मौत और तीन को बचाया...

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से विजयदशमी पर्व के उल्लास के बीच एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक बांध में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने गए पांच गहरे दोस्त अचानक गहरे ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img