प्रेमिका के पति ने ली थी सफाईकर्मी की जान

अमर सैनी

नोएडा। फेज-3 पुलिस ने निजी अस्पताल में काम करने वाले सफाईकर्मी की हत्या के मामले में शुक्रवार को हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। सफाईकर्मी का जिस महिला से प्रेम प्रसंग था, आरोपी उसका पति है। आरोपी की पहचान उड़ीसा के 31 वर्षीय राजो भूमिज के रूप में हुई है, जो वर्तमान में परिवार के साथ सेक्टर-70 स्थित बसई गांव में रह रहा था।

सेक्टर-71 स्थित खाली ग्राउंड में 27 मार्च को पुलिस को एक युवक का शव मिला था। कुछ ही घंटे बाद मृतक के चाचा ने शव की पहचान कर ली। शव कानपुर निवासी मुकेश दिवाकर का था, जो मामूरा गांव में किराये पर रहता था और छिजारसी स्थित एक निजी अस्पताल में काम करता था। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। ऐसे में पुलिस हत्या के एंगल से ही मामले की जांच कर रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुकेश दिवाकर की गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। पुलिस ने गहनता से जांच की तो पता चला कि मुकेश दिवाकर का बसई गांव में रहने वाली महिला के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। महिला भी मुकेश के साथ अस्पताल में काम करती थी। इस बात की भनक महिला के पति राजो उर्फ रंजीत को लग गई। इसका उसने विरोध किया। टोकने के बाद भी जब मुकेश ने महिला से मिलना जुलना नहीं छोड़ा तो राजो उससे रंजिश रखने लगा। होली के दौरान साजिश के तहत राजो उर्फ रंजीत ने मुकेश दिवाकर को शराब पीने के बहाने बुलाया। इस दौरान उसने मुकेश दिवाकर को जमकर शराब पिलाई। मुकेश दिवाकर को शराब का नशा अधिक होने पर राजू उसे नोएडा के सेक्टर-71 के खाली ग्राउंड में ले गया और उसने मुकेश दिवाकर का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान मुकेश दिवाकर ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन शराब के अधिक नशे में होने के कारण वह राजो का ज्यादा विरोध नहीं कर पाया। मुकेश दिवाकर को मौत के घाट उतारने के बाद राजो अपने घर चला गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में राजो उर्फ रंजीत ने मुकेश दिवाकर की हत्या करने का जुर्म स्वीकार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img