Greater Noida Indian New Year Fair: ग्रेनो में 19 मार्च से भारतीय नववर्ष मेला, चार दिन होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

Greater Noida Indian New Year Fair: ग्रेनो में 19 मार्च से भारतीय नववर्ष मेला, चार दिन होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

नोएडा: भारतीय नववर्ष संवत-2083 के अवसर पर ग्रेटर नोएडा में चार दिवसीय भारतीय नववर्ष मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 19 मार्च से सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में शुरू होगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेले के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस मेले का आयोजन भारत नवनिर्माण ट्रस्ट और भारतीय पर्व आयोजन समिति द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों से जोड़ना है, ताकि नई पीढ़ी अपने सांस्कृतिक विरासत को बेहतर ढंग से समझ सके और उसे आगे बढ़ा सके।

समिति के अध्यक्ष प्रणीत भाटी ने बताया कि भारतीय नववर्ष के अवसर पर आयोजित यह मेला सांस्कृतिक जागरूकता का महत्वपूर्ण मंच बनेगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं और बच्चों को भारतीय सभ्यता, परंपराओं और संस्कारों के बारे में जानकारी देने का प्रयास किया जाएगा।

समिति के संयोजक सौरभ बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 मार्च को हवन और धार्मिक अनुष्ठान के साथ ‘उमंग उत्सव’ की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद 22 मार्च तक प्रतिदिन विभिन्न प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों, बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

आयोजकों का कहना है कि इस मेले में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक कला, संस्कृति, संगीत और सामाजिक गतिविधियों के जरिए भारतीय नववर्ष के महत्व को भी उजागर किया जाएगा।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img