Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

सर्वोत्तम बिल्डर समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

ग्रेटर नोएडा में सर्वोत्तम बिल्डर के खिलाफ एक बार फिर केस दर्ज किया गया है।
ग्रेटर नोएडा में सर्वोत्तम बिल्डर के खिलाफ एक बार फिर केस दर्ज किया गया है।

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में सर्वोत्तम बिल्डर के खिलाफ एक बार फिर केस दर्ज किया गया है। इस बार बिल्डर पर एक वकील से प्लॉट के नाम पर लाखों रुपये ठगे जाने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने सर्वोत्तम मेगापोलिस अंसल हाईटेक टाउनशिप के सीईओ समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत पर ग्रेटर नोएडा के बोड़ाकी गांव निवासी बलराज सिंह भाटी ने बताया कि 14 जून 2023 में सेक्टर 142 टावर बी एडवांट बिल्डिंग में उनकी मुलाकात सर्वोत्तम मेगापोलिस अंसल हाईटेक टाउनशिप के सीईओ समेत कुछ लोगों से हुई थी। आरोपियों ने उन्हें अच्छा सस्ता प्लॉट दिलाने की बात कही। वह आरोपियों के झांसे में आ गए , उन्होंने आरोपियों को 8 जुलाई 2023 को पांच लाख रुपये का चेक दे दिया। आरोपियों ने प्लॉट की कुल कीमत 39 रुपये बताई थी। चेक क्लियर होने के बाद आरोपियों ने उन्हें प्लॉट संख्या 55 बी सेक्टर 3 में बता दिया। पीड़ित का कहना है कि वह गांव चपरावली प्लॉट पर पहुंचे तो वहां गेंहू की खेती खड़ी मिली। पूछने पर किसान ने बताया कि उसने अपनी जमीन बिल्डर को नहीं बेची है। इस पर उन्हें अहसास हो गया कि आरोपियों ने उनके साथ फर्जीवाड़ा किया। इसके बाद जब उन्होंने आरोपियों से पैसा वापस मांगा तो उन्हें धमकी मिलने लगी। पीड़ित बलराज का कहना है कि पैसा वापस मांगने पर आरोपियों ने उन्हें हत्या करवाने की धमकी दी है। इसके बाद भी उन्होंने आरोपियों से पैसा मांगने की बहुत कोशिश की। लेकिन आरोपियों ने पैसा वापस नहीं किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि 8 अप्रैल 2024 को मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सीईओ समेत 6 लोगों पर केस दर्ज
पीड़ित बलराज भाटी की शिकायत पर थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने सर्वोत्तम मेगापोलिस अंसल हाईटेक टाउनशिप सीईओ आशीष शर्मा, मालिक प्रोमोटर सहजाद अहमद, विकास जैन, रिषभ जैन, अनिल जैन और भुवनेश्वर चौहान के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन सभी के खिलाफ धारा 420, 406, 504 और 506 के तहत केस दर्ज हुआ है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *