Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

Faridabad: फरीदाबाद में मूर्ति विसर्जन के दौरान 15 वर्षीय किशोर नहर में डूबा

Faridabad: फरीदाबाद में मूर्ति विसर्जन के दौरान 15 वर्षीय किशोर नहर में डूबा

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद के खेड़ी पुल पर सरस्वती मूर्ति विसर्जन के दौरान 15 वर्षीय किशोर के डूबने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार शाम करीब 7 बजे की है। पुलिस ने शव की तलाश के लिए एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) की टीम को बुलाया है, जो नहर में उतरकर खोजबीन कर रही है। खेड़ी पुल थाना पुलिस इंचार्ज सुरेंद्र कुमार के मुताबिक, फरीदाबाद की सरपंच कॉलोनी, सेक्टर-20ए निवासी शिवम अपने दोस्तों के साथ मूर्ति विसर्जन के लिए खेड़ी पुल आया था। विसर्जन के दौरान वह आगरा नहर में उतर रहा था तभी अचानक पानी में गिर गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की, लेकिन अब तक शिवम का कोई सुराग नहीं मिला है। शिवम के परिवार में माता-पिता और दो भाई हैं। उनके पिता एक निजी कंपनी में काम करते हैं। बेटे के लापता होने से परिवार में गम का माहौल है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार शिवम की तलाश में जुटी हुई है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें