उत्तर प्रदेशराज्य

Noida Police: डायल-112 बेड़े में शामिल हुए 25 नए टू-व्हीलर PRV, अब और तेज पहुंचेगी पुलिस

Noida Police: डायल-112 बेड़े में शामिल हुए 25 नए टू-व्हीलर PRV, अब और तेज पहुंचेगी पुलिस

Noida पुलिस की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करने के लिए Laxmi Singh ने गुरुवार को 25 नए टू-व्हीलर पीआरवी (Police Response Vehicle) वाहनों को डायल-112 बेड़े में शामिल किया। इन वाहनों को Sector 108 स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इन नए टू-व्हीलर पीआरवी का मुख्य उद्देश्य शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना, भीड़भाड़ और ट्रैफिक वाले इलाकों में तेजी से पहुंच बनाना तथा इमरजेंसी कॉल पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

नई पीआरवी को तीनों पुलिस जोन में तैनात किया गया है। इसमें नोएडा जोन को 10, सेंट्रल नोएडा जोन को 10 और Greater Noida जोन को 5 अतिरिक्त पीआरवी वाहन दिए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि इन वाहनों के शामिल होने से डायल-112 की प्रतिक्रिया क्षमता पहले से अधिक प्रभावी होगी। खासकर संकरी गलियों, बाजारों और भारी ट्रैफिक वाले क्षेत्रों में पुलिस टीम अब तेजी से मौके पर पहुंच सकेगी।

कमिश्नरेट लगातार आधुनिक तकनीक और संसाधनों को शामिल कर पुलिसिंग सिस्टम को मजबूत करने में जुटा हुआ है। अधिकारियों के अनुसार, इन आधुनिक वाहनों के जरिए आम लोगों को तेज और बेहतर सुरक्षा सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

इस मौके पर Rajeev Narayan Mishra, Shailendra Kumar Singh, Abhay Kumar Mishra और Shakeel Ahmad समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button