Faridabad Crime: फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में युवक की खंभे से बांधकर पिटाई, किशोरी को बहलाने का आरोप

Faridabad Crime: फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में युवक की खंभे से बांधकर पिटाई, किशोरी को बहलाने का आरोप

रिपोर्ट: संदीप चौहान

बल्लभगढ़ के हरी विहार इलाके में स्थानीय लोगों ने एक युवक को बिजली के खंभे से बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। यह घटना सुबह की है, जब लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर न केवल पिटाई की, बल्कि इसका वीडियो भी बनाया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि युवक 11 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर और नशे की चीज सूंघाकर किडनैप करने की कोशिश कर रहा था। युवक की पहचान अल्ताफ के रूप में हुई है, जो सेक्टर 62 के आशियाना क्षेत्र में रहता है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस स्थानीय लोगों के आरोपों की सत्यता की जांच कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img