राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

Uttar Pradesh : प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले, हापुड़ डीएम भी बदले

Hapur News : प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए 24 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस संबंध में शासन द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं, जिसके बाद विभिन्न जिलों और विभागों में नई तैनातियां प्रभावी हो गई हैं।

Related Articles

जारी आदेश के अनुसार कई जिलों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, वहीं कुछ अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया है। इस फेरबदल के तहत मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीना को हापुड़ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। दूसरी ओर हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय को राजस्व परिषद में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है। सरकार के इस निर्णय को प्रशासनिक कार्यों में तेजी और प्रभावशीलता लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button