Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में लापरवाही, प्लाईबोर्ड से ढंक दी नाली, पैर रखते ही समा गया था बच्चा, मां ने बचाई जान

दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में लापरवाही, प्लाईबोर्ड से ढंक दी नाली, पैर रखते ही समा गया था बच्चा, मां ने बचाई जान

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूरे देश भर मे हर साल कई ऐसे मामले आते हैं जहां प्रशासनिक लापरवाही के चलते लोगों की जान चली जाती है हर साल सड़क पर गड्ढे और सीवर खुले होने से काफी संख्या में लोगों की जान जाती है। राजधानी दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी भी शुक्रवार 2 अगस्त को ऐसा ही एक मामला सामने आया जहां सीवर का ढक्कन खुला होने से उसके अंदर 8 वर्षीए बच्चा जा गिरा यह हादसा तब हुआ जब बच्चे के परिजन बच्चे को स्कूल छोड़ने गए थे.बच्चा जैसा ही सीवर के ढक्कन के पास पहुंचा तो अचानक उसमें जा गिरा बच्चे के माता पिता के अनुसार सीवर के ढक्कन के ऊपर एक लकड़ी का प्लाईबोर्ड ढका हुआ था बच्चे ने जैसे ही उसके ऊपर पैर रखा सीवर पर ढका हुआ प्लाई बोर्ड अचानक टूट गया और बच्चा सीवर के अंदर जा गिरा बच्चों की माता मुकेश सिंह ने बच्चों का हाथ पकड़ लिया और जोर-जोर से मदद की गुहार लगाई। लोगों ने जैसे ही चिल्लाने की आवाज सुनी तो लोग वहां दौड़कर पहुंचे।

जिसके बाद सतर्क लोगों ने बच्चे को सकुशल सीवर से निकाला जिसके बाद उसकी जान बच पाई इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमे बच्चे के परिजन लापरवाही का आरोप लगाते हुए नजर आए हैं. इस घटना से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कितनी बड़ी लापरवाही है दिल्ली में मानसून ने दस्तक दे दिया है कई बार हल्की बारिश होने के बाद ही सड़कों पर पानी भर जाता है यदि ऐसे ही सीवर के ढक्कन खुले होंगे तो किसी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

दिल्ली पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि डिफेंस कॉलोनी थाने में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई जिसमें बताया गया कि एक बच्चा सीवर में गिर गया है सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे जहां कॉल करने वाली महिला ने बताया कि जब वह अपने बच्चों को स्कूल ले जा रही थी तो वे डी -140 के बाहर पहुंचे सीवर का ढक्कन प्लाईबोर्ड से ढका हुआ था जिस पर 8 वर्षीय बच्चे ने पैर रख दिया प्लाई बोर्ड टूट गया जिससे वह सीवर में गिर गया लोगों की मदद से बच्चे को तुरंत बचा लिया गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *