Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Uttar Pradesh : हापुड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश मोहित गिरफ्तार, उद्योगपति के घर डकैती की वारदात में था शामिल

Hapur : जनपद हापुड़ में थाना देहात पुलिस ने के प्रमुख उद्योगपति के घर डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 1.92 लाख रुपये, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। वारदात में शामिल एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।

दरअसल, एक जून को उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल के घर चार हथियारबंद बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर सवा किलो आभूषण, नगदी, बाइक और मोबाइल फोन लूट लिए थे। पिछले दिनों थाना देहात प्रभारी पारस मलिक और एसओजी की संयुक्त टीम ने सुल्तानपुर रोड पर मुठभेड़ के बाद दो घायल बदमाशों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें यूपी पुलिस का संस्पेंड सिपाही विक्की गौतम भी शामिल था। पुलिस ने लूटे गए करोड़ों रुपये के आभूषण और धनराशि में से 24 लाख रुपये, 10 चांदी के सिक्के, चार तमंचे, कारतूस, लूटे गए मोबाइल समेत पांच मोबाइल, लूटी गई बाइक और वारदात में प्रयुक्त चोरी की बाइक बरामद की थी।

इस वारदात में गिरोह के दो सदस्य फरार थे। इनमें मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र लोधी वाली गली पीतल नगर निवासी मोहित और उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिला रुद्रपुर निवासी श्याम शामिल थे। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि थाना देहात प्रभारी पारस मलिक ने मुखबिर की सूचना पर ततारपुर गोल चक्कर के पास से 50 हजार के इनामी बदमाश मोहित को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से डकैती में लूटी गई धनराशि में से 1.92 लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने बताया कि वारदात में शामिल दूसरे फरार बदमाश को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें