उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

Uttar Pradesh : बुलंदशहर में शिकारपुर अनाज मंडी में एंटी करप्शन टीम का छापा, 10 हजार रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : जनपद के कस्बा शिकारपुर स्थित अनाज मंडी में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र कुमार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान मंडी सचिव मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार मंडी समिति के पूर्व सफाई ठेकेदार विनोद गिरि की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम कई दिन से जाल बिछाए हुए थी। बुधवार को टीम ने तय योजना के तहत शिकारपुर अनाज मंडी में छापा मारा। जैसे ही कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र कुमार ने 10 हजार रुपये रिश्वत ली, टीम ने उसे मौके पर दबोच लिया। एंटी करप्शन टीम को देखकर मंडी सचिव वहां से भाग निकला।

एंटी करप्शन टीम आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फरार मंडी सचिव की तलाश भी शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई से मंडी परिसर में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Back to top button