Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Crime: अवैध संबंध के शक में पत्नी, सास और दो मासूम बच्चों पर तेजाब डालकर पति हुआ फरार

अवैध संबंध के शक में पत्नी, सास और दो मासूम बच्चों पर तेजाब डालकर पति हुआ फरार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी, बच्चें और सास पर तेज़ाब फेक दिया. घटना के बाद से ही आरोपी पति फरार है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़ित ने बताया की तकरीबन 10 साल पहले उसकी प्रकाश से पहली शादी हुई थी. जिससे उसे एक बेटी हुई. प्रकाश कोई काम नहीं करता था. जिसकी वजह से वह प्रकाश से फिर अलग हो गई और 2018 में दूसरी शादी सोनू शर्मा से मंदिर में शादी कर ली. वह सोनू, अपने बच्चों और मां के साथ भजनपुरा में किराये के मकान में रहने वाली,सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, सोनू फर्नीचर बनाने का काम करता था. सोनू से भी उसे एक.बेटा एक बेटी हुई.

कुछ समय पहले वह कमाने के लिए जयपुर चला गया, वहां भी वह उसके साथ रही, लेकिन वह वापस आकर अपने बच्चे और मां के साथ भजनपुरा में रहने लगी.पीड़िता का आरोप है कि उसके पति सोनू को शक है की उसका अवैध संबंध है और बच्चा भी उसका नहीं है. पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसी शक की.वजह से 6 सितंबर को सोनू उसके घर पहुंचा और उन लोगों पर तेजाब से हमला कर दिया. इस हमले वह,उसकी मां और बच्चे झुलस गए. सूचना मिलते ही भजनपुरा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. उन्हें जगप्रवेश चन्द्र अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है. पीड़िता का कहना है कि उसके पति के खिलाफ कार्रवाई की जाए.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *