दिल्लीराज्य

Delhi Health Update: ICU में भी मिलेगी डायलिसिस सुविधा, सुचेता कृपलानी अस्पताल में शुरू हुई लाइफ सेविंग सेवा

Delhi Health Update: ICU में भी मिलेगी डायलिसिस सुविधा, सुचेता कृपलानी अस्पताल में शुरू हुई लाइफ सेविंग सेवा

नई दिल्ली, 23 मार्च। राजधानी में गंभीर किडनी मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर है। Lady Hardinge Medical College से जुड़े Smt. Sucheta Kriplani Hospital में अब ICU आधारित डायलिसिस सुविधा शुरू कर दी गई है। इस नई व्यवस्था से उन मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा, जिन्हें क्रिटिकल केयर या वेंटिलेटर पर रहते हुए तत्काल डायलिसिस की जरूरत होती है।

संस्थान की निदेशक Dr. Sarita Beri ने बताया कि यह सुविधा खासतौर पर गंभीर मरीजों को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है, ताकि उन्हें ICU में ही लगातार निगरानी के साथ डायलिसिस उपलब्ध कराया जा सके। इसके लिए अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनें, डबल-स्टेज आरओ यूनिट और प्रशिक्षित तकनीशियन तैनात किए गए हैं।

इस पहल को Aadharshila Trust और Rural India Supporting Trust का सहयोग मिला है। पिछले 11 महीनों में 20 मशीनों की मदद से 7 हजार से अधिक डायलिसिस सत्र सफलतापूर्वक पूरे किए जा चुके हैं, जिससे वयस्क और बच्चों दोनों को समय पर बेहतर इलाज मिल सका है।

मेडिसिन विभाग के प्रमुख Dr. Anupam Prakash ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मरीजों को जीवन रक्षक इलाज के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े, बल्कि इलाज उनके पास ही उपलब्ध हो। वहीं ‘आधारशिला’ की फाउंडर Neena Jolly ने कहा कि संस्था की कोशिश है कि कोई भी मरीज संसाधनों की कमी के कारण इलाज से वंचित न रहे।

यह नई सुविधा दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में क्रिटिकल केयर सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है, जिससे गंभीर मरीजों की जान बचाने में मदद मिलेगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button