Uttar Pradesh : बुलंदशहर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, टक्कर के बाद ट्रक में लगी आग

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर शुक्रवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा नेतरामपुरी के पास हुआ, जहां एक ट्रक की टक्कर के बाद दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद बाइक ट्रक के नीचे फंस गई और कुछ दूरी तक घिसटती चली गई। इसी दौरान ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में लगी आग पर काबू पाया। हादसे के चलते नेशनल हाईवे-34 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात कुछ समय तक प्रभावित रहा।

सड़क हादसे में दोनों मृतकों की पहचान अलीगढ़ के अतरौली निवासी कुशलपाल पुत्र बिजेंद्र और शोभित पुत्र रतन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img