Gurugram: युवती ने की जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश, पुलिस ने छह मिनट में पहुंचकर बचाई जान

Gurugram: युवती ने की जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश, पुलिस ने छह मिनट में पहुंचकर बचाई जान

रिपोर्ट: रवि डालमिया

गुरुग्राम के भोंडसी क्षेत्र से एक साहसिक और समय पर कार्रवाई का मामला सामने आया है, जहां आत्महत्या का प्रयास कर रही एक युवती की जान पुलिस ने महज छह मिनट में मौके पर पहुंचकर बचा ली। युवती ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था और पास में गैस सिलेंडर खोलकर हाथ में लाइटर ले रखा था। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने बिना समय गंवाए दरवाजा तोड़ा और युवती को आत्मघाती कदम उठाने से रोक लिया। घटना की जानकारी पुलिस की इमरजेंसी रेस्पांस व्हीकल 236 को मिली थी, जिसमें बताया गया कि अलीपुर भोंडसी इलाके में एक युवती आत्महत्या का प्रयास कर रही है। सूचना मिलते ही ईआरवी पर तैनात ईएचसी संजय, सिपाही दिनेश और एसपीओ सुंदर लाल तत्काल मौके पर पहुंचे। तीनों ने बिना देरी किए दरवाजा तोड़ा और युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए महिला पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। महिला पुलिसकर्मी ने युवती से बातचीत की और आत्महत्या का कारण जानने की कोशिश की। पूछताछ में सामने आया कि युवती किसी निजी परेशानी से जूझ रही थी और इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। युवती की एक महिला मित्र भी उसी घर में रहती है, जिसने समय रहते परिवार को सूचित किया और फिर पुलिस को खबर दी गई। सौभाग्य से पुलिस समय पर पहुंच गई और युवती की जान बच गई।

बातचीत के दौरान युवती ने पुलिस को आश्वस्त किया कि वह अब ऐसा कोई कदम नहीं उठाएगी और भविष्य में अपनी परेशानियों का समाधान सकारात्मक तरीकों से करेगी। पुलिस ने उसे पूरी तरह सुरक्षित पाया और मानसिक रूप से सहारा देने की कोशिश की। इस साहसिक और संवेदनशील कार्य के लिए पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने ईएचसी संजय, सिपाही दिनेश और एसपीओ सुंदर लाल को प्रशस्ति पत्र और पांच हजार रुपये नकद इनाम देकर सम्मानित करने की घोषणा की है। यह घटना न केवल पुलिस की तत्परता और जिम्मेदारी को दर्शाती है, बल्कि समाज में सकारात्मक हस्तक्षेप की मिसाल भी पेश करती है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img