Noida Authority Action: प्राधिकरण की कार्रवाई से घबराए माफिया, वरिष्ठ अधिकारी पर लगाया झूठा आरोप

Noida Authority Action: प्राधिकरण की कार्रवाई से घबराए माफिया, वरिष्ठ अधिकारी पर लगाया झूठा आरोप

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा, 13 जनवरी – नोएडा प्राधिकरण द्वारा भूमाफियाओं और अवैध निर्माण पर निरंतर कार्रवाई से माफिया में हड़कंप मचा हुआ है। सीईओ लोकेश एम के निर्देश पर अवैध निर्माण रोकने और अधिकारियों की ईमानदारी बनाए रखने के प्रयास से नोएडा प्राधिकरण की छवि लोगों के बीच मजबूत बन रही है।

लेकिन कुछ लोगों को यह व्यवहार नागवार लग रहा है और वे निजी स्वार्थ के लिए प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों पर झूठे आरोप लगाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में वरिष्ठ प्रबंधक गौरव बंसल को भ्रष्टाचार, अवैध उगाही और प्रशासनिक अनियमितताओं का झूठा आरोप लगाया गया।

सूत्रों के अनुसार, शिकायत पत्र एडवोकेट उत्कर्ष राघव नामक व्यक्ति ने खतौली विधायक मदन भैया को भेजा। इसमें उन्होंने वरिष्ठ प्रबंधक पर भ्रष्टाचार और अवैध उगाही का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री से स्वतंत्र और निष्पक्ष एजेंसी द्वारा जांच कराने की मांग की। साथ ही जांच के दौरान अधिकारी का तबादला किसी अन्य प्राधिकरण में किए जाने की सिफारिश की गई।

लेकिन मामले में कई सवाल उठते हैं। शिकायत कर्ता दूसरे जिले का निवासी व वकील है और अधिकारी से कभी मिला भी नहीं। ऐसे में सवाल है कि उन्होंने वरिष्ठ प्रबंधक के खिलाफ शिकायत क्यों दी और क्यों सीधे जिले के स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बजाय बाहरी विधायक पर भरोसा जताया।

विश्लेषकों का मानना है कि यह प्रकरण एक प्रतिष्ठित अधिकारी की बढ़ती कार्यशैली और ईमानदारी को रोकने और उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास प्रतीत होता है। जिले के स्थानीय जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र की अधिक जानकारी होने के बावजूद बाहरी विधायक पर भरोसा जताकर, शिकायत कर्ता ने लोगों के मन में संदेह का बीज बो दिया है।

इस पूरे मामले में एक कहावत सटीक बैठती है – “दाल में कुछ तो काला है”, लेकिन इस स्थिति में लगता है कि पूरी दाल ही काली है। नोएडा प्राधिकरण के प्रयास और वरिष्ठ अधिकारियों की छवि मजबूत बने, इसके लिए कार्रवाई जारी है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img