Uttar Pradesh : हापुड़ में रेलवे लाइन के पास पानी से भरे प्लॉट में मिला मजदूर का शव

Hapur News : हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित हनुमान मूर्ति के पीछे रेलवे लाइन के पास खाली पड़े पानी से भरे प्लॉट में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से व्यक्ति की पहचान का प्रयास किया। व्यक्ति की पहचान बिहार के जिला सहरसा के गांव हराहरी निवासी बसंत पासवान, 48 वर्ष के रूप में हुई है।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस को शुक्रवार सुबह रेलवे लाइन के पास पानी से भरे प्लॉट में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराई। पहचान होने के बाद मृतक के पुत्र शशि और भतीजे दिवाकर को पुलिस ने सूचना दी। वर्तमान में मृतक दस्तोई रोड गली नंबर दो में किराए पर रहकर एफसीआई में मजदूरी का कार्य कर रहा था।

सीओ ने बताया कि व्यक्ति के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। इसके बावजूद मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img