Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: जिले में डेंगू के 11 नए रोगियों की पुष्टि

उत्तर प्रदेश, नोएडा: जिले में डेंगू के 11 नए रोगियों की पुष्टि
जिले में शुक्रवार को डेंगू के 11 नए रोगियों की पुष्टि हुई। किसी भी रोगी की हालत गंभीर नहीं है

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। जिले में शुक्रवार को डेंगू के 11 नए रोगियों की पुष्टि हुई। किसी भी रोगी की हालत गंभीर नहीं है। इसी के साथ इस सीजन में डेंगू के रोगियों की संख्या बढ़कर 358 हो गई। जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि गुरुवार तक डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या 347 थी, जो नए मरीज प्रकाश में आने पर बढ़ गई। उन्होंने कहा कि 11 रोगी अस्पतालों में भर्ती हैं। इस सीजन में अभी तक डेंगू पीड़ित किसी भी रोगी की मृत्यु नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में डेंगू के रोगी मिले हैं, वहां पर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया जा रहा है।

इसके अलावा लोगों को बीमारी के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डेंगू एक मच्छर जनित बीमारी है, जिससे बचने के लिए मच्छरों के काटने से बचाव करना जरूरी है। बचाव के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें, मच्छरदानी का उपयोग करें और घर और उसके आसपास पानी जमा न होने दें। इसके लक्षण, जैसे तेज बुखार और शरीर दर्द, होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। उपचार में पर्याप्त तरल पदार्थ पीना, आराम करना और डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाएं लेना शामिल है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें