Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

Uttar Pradesh : बुलंदशहर में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया ने 5 साल का रिपोर्ट कार्ड किया जारी

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया ने शुक्रवार को पंचायत सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने पांच वर्ष के कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने दावा किया कि बीते पांच वर्षों में जनपद के हर गांव तक विकास कार्य पहुंचाए गए हैं।

डॉ. अंतुल तेवतिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘अंतिम व्यक्ति तक विकास’ यानी अंत्योदय के विजन को ध्यान में रखते हुए कार्य किए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि बीते 5 वर्षों में जनपद बुलंदशहर के ग्रामीण इलाकों में कुल 199 करोड़ 79 लाख 85 हजार रुपये की लागत से रिकॉर्ड विकास कार्य कराए गए हैं।

उनके अनुसार बजट का पारदर्शी इस्तेमाल करते हुए ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत किया गया। मुख्य रूप से सड़क एवं कनेक्टिविटी, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं जैसे पेयजल व स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित किया गया। गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए सड़कों का निर्माण और मरम्मत की गई। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में सुधार के प्रयास किए गए।

डॉ. तेवतिया ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ हमें इस कुर्सी पर बैठाया है, उस उम्मीद पर खरा उतरना हमारा परम दायित्व है। हमने हर गांव तक विकास पहुंचाने का ईमानदारी से प्रयास किया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सुधीर कुमार ने भी पांच साल की उपलब्धियों की सराहना करते हुए विस्तार से जानकारी दी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें