Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में तहसील परिसर की पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Hapur News : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई जब तहसील परिसर में स्थित पानी की टंकी पर एक युवक अचानक चढ़ गया और हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगा। युवक को टंकी पर चढ़ा देख आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ और तत्काल मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में लिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पानी की टंकी पर चढ़ने वाला युवक कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र के गांव खेड़ा निवासी रोहित है। उन्होंने बताया कि रोहित इससे पहले भी 16 जनवरी को इसी पानी की टंकी पर चढ़कर हंगामा कर चुका है। उस दौरान भी काफी देर तक ड्रामा चला था और प्रशासन को समझा बुझाकर उसे नीचे उतारना पड़ा था।

बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि रोहित एक बार फिर टंकी पर चढ़कर शोर शराबा कर रहा है और आत्मघाती कदम उठाने की धमकी दे रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ तहसील परिसर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक से बातचीत शुरू की और करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद उसे सकुशल नीचे उतार लिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें