उत्तर प्रदेश, नोएडा: अनियंत्रित होकर स्कूल वैन नहर में गिरी

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। कासना थाना क्षेत्र में सलेमपुर गुर्जर और बागपुर गांव के बीच बुधवार सुबह एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे के वक्त वैन में दो शिक्षक और 10 बच्चे सवार थे।गनीमत रही कि नहर में ज्यादा पानी नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आनन-फानन में राहगीरों ने वैन का शीशा तोड़कर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

इसमें तीन बच्चे घायल हो गए। राहगीरों ने घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। सूचना मिलने पर पीड़ित लोग भी मौके पर पहुंच गए। बच्चों को सुरक्षित देख अभिभावकों ने राहत की सांस ली। हालांकि पुलिस सूचना से इन्कार कर रही है।

सलेमपुर गुर्जर गांव में एमबी पब्लिक स्कूल कक्षा आठ तक चलता है। बुधवार सुबह आठ बजे वैन आसपास के गांवों से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। अचानक वैन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।

स्कूल वैन के ठीक पीछे ओम लॉजिस्टिक में मैनेजर के पद पर कार्यरत दलेलपुर गांव के केहर सिंह अपने चालक रविंद्र ब्रेजा के साथ कार में सवार होकर जा रहे थे।

दोनों तुरंत कार से उतरे और बच्चों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर अन्य राहगीरों ने भी बचाव कार्य शुरू कर दिया। वैन के शीशे तोड़कर महज दो से तीन मिनट में बच्चों को बाहर निकाल लिया गया।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img