Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली : एम्स दिल्ली में सुशासन के लिए डॉ श्रीनिवास सम्मानित

नई दिल्ली: -एसजीटी यूनिवर्सिटी के पुरस्कार समारोह में हरियाणा सीएम और त्रिपुरा सीएम रहे मौजूद
नई दिल्ली: -एसजीटी यूनिवर्सिटी के पुरस्कार समारोह में हरियाणा सीएम और त्रिपुरा सीएम रहे मौजूद

नई दिल्ली, 24 दिसम्बर: एम्स दिल्ली में सुशासन को बढ़ावा देने के लिए निदेशक डॉ. एम. श्रीनिवास को मंगलवार को गुरुग्राम में सम्मानित किया गया।

इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा, रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी के उपाध्यक्ष डॉ. विनय पी. सहस्रबुद्धे और छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के साथ एसजीटी यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. मदन मोहन चतुर्वेदी मौजूद रहे। दरअसल, डॉ. श्रीनिवास के नेतृत्व में एम्स दिल्ली ने कई ऐसे अभिनव उपाय पेश किए हैं जिनमें रोगी देखभाल की गुणवत्ता में इजाफा और प्रशासन में पारदर्शिता के साथ मानव संसाधन कल्याण व चिकित्सा शिक्षा के स्तर में वृद्धि शामिल है।

इसके अलावा महिला सशक्तिकरण के तहत एम्स दिल्ली में पहली महिला चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त करना, एम्स-एसबीआई कार्ड के माध्यम से कैशलेस लेनदेन करना, रोबोटिक सर्जरी प्रशिक्षण की शुरुआत करना और पदोन्नति नियमों में सुधार किया जाना प्रमुख हैं। पुरस्कार समारोह का आयोजन एसजीटी यूनिवर्सिटी, गुरुग्राम ने किया था।

Read More: Noida: नोएडा पहुंचे सचिन पायलट, अमित शाह से माफी की मांग, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें