Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
New Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांगIndia China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रियाOdisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गएBhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूसHaryana Power Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM नायब सिंह सैनी ने निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द कराने का दिया आश्वासन

Noida Electricity: नई तकनीक से नोएडा को मिलेगी निर्बाध बिजली आपूर्ति, 4.5 लाख उपभोक्ताओं को होगा सीधा लाभ

Noida Electricity: नई तकनीक से नोएडा को मिलेगी निर्बाध बिजली आपूर्ति, 4.5 लाख उपभोक्ताओं को होगा सीधा लाभ

नोएडा में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूत व आधुनिक बनाने के लिए विद्युत निगम ने नई तकनीक को लागू करना शुरू कर दिया है। बिजली उपकेंद्रों के फीडरों पर स्वचालित रिंग मेन यूनिट यानी आरएमयू लगाने का कार्य शुरू हो चुका है। इस नई व्यवस्था के लागू होने से जिले के करीब 4.5 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बिना रुकावट बिजली आपूर्ति मिलने की उम्मीद है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर नोएडा के सेक्टर-20 बिजली उपकेंद्र से इस योजना की शुरुआत की गई है।
गौतम बुद्ध नगर जिले में इस समय सवा सौ से अधिक बिजली उपकेंद्रों के माध्यम से लगभग दो हजार फीडरों द्वारा बिजली आपूर्ति की जाती है। नोएडा प्रदेश का ऐसा जिला है, जहां से विद्युत निगम को सबसे अधिक राजस्व प्राप्त होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली देने के लिए लगातार नई योजनाओं पर काम किया जा रहा है।
आरएमयू तकनीक के जरिए बिजली आपूर्ति को पूरी तरह स्वचालित बनाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार यदि किसी कारण से एक फीडर से बिजली आपूर्ति बाधित होती है तो सिस्टम अपने आप दूसरे फीडर से सप्लाई शुरू कर देगा। इससे मैन्युअली सप्लाई बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी और उपभोक्ताओं को कुछ मिनट के लिए भी बिजली कटौती का सामना नहीं करना होगा। यह तकनीक खासतौर पर फॉल्ट की स्थिति में बिजली आपूर्ति को तुरंत बहाल करने में बेहद कारगर साबित होगी।
योजना को सफल बनाने के लिए विद्युत निगम ने 230 करोड़ रुपये का बजट भी जारी किया है। इस राशि से जिले भर के बिजली उपकेंद्रों के फीडरों पर आरएमयू लगाए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि सभी दो हजार फीडरों पर चरणबद्ध तरीके से आरएमयू लगाए जाएंगे, जिससे पूरे जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था और ज्यादा भरोसेमंद हो जाएगी।
विद्युत निगम के मुताबिक यह योजना सिर्फ नोएडा तक सीमित नहीं है। प्रदेश के तीन शहरों में आरएमयू लगाने का कार्य किया जा रहा है, जिनमें गौतम बुद्ध नगर के साथ बनारस और कानपुर भी शामिल हैं। इन शहरों में योजना के सफल होने के बाद पश्चिमांचल और प्रदेश के अन्य शहरों में भी इसे लागू किया जाएगा।
अधीक्षण अभियंता विवेक कुमार पटेल ने बताया कि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। सेक्टर-20 बिजली उपकेंद्र से आरएमयू लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है और जल्द ही अन्य उपकेंद्रों पर भी इसे लगाया जाएगा। इस योजना से नोएडा के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें